Home ताज़ा ख़बर पटेल ब्रिज हादसे के दो हफ्ते बाद भी मरम्मत नहीं
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पटेल ब्रिज हादसे के दो हफ्ते बाद भी मरम्मत नहीं

इंदौर। इंदौर के सियागंज स्थित पटेल ब्रिज पर हुए हादसे को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन अब तक पुल की स्थायी मरम्मत शुरू नहीं कर पाया है। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े किराना व्यापारिक केंद्र सियागंज में स्थित इस पुल की टूटी रेलिंग और अधूरी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने केवल औपचारिकता निभाते हुए कुछ सीमेंट के पिलर लगा दिए, जबकि क्षतिग्रस्त रेलिंग, लोहे की जालियां और मलबा अब भी मौके पर पड़ा हुआ है। करीब दो सप्ताह पहले पानी से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पटेल ब्रिज पर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर जा घुसा था। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दुर्घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही थी। गनीमत रही कि टैंकर पुल से नीचे नहीं गिरा, वरना नीचे मौजूद दुकानों और व्यस्त गली में बड़ी जनहानि हो सकती थी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे—स्थानीय

लोगों के मुताबिक यह पुल पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। इससे पहले एक कार भी पुल से नीचे गिर चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। लगातार दुर्घटनाओं के बाद भी पुल की सुरक्षा की अनदेखी पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles