इंदौर। बहुप्रतीक्षित कुमेड़ी आईएसबीटी से बस संचालन का रास्ता अब साफ हो गया है। आईडीए ने बस संचालन करने वाली कंपनी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से अटकी बस संचालन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जल्द ही इस आधुनिक बस टर्मिनल से करीब 1400 बसों का नियमित संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
आईडीए लंबे समय से आईएसबीटी को पूरी तरह संचालित करने के लिए प्रयास कर रहा था। बस ऑपरेटरों से समन्वय, संचालन व्यवस्था और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब कंपनी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसके बाद कंपनी बस स्टैंड पर आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने और संचालन की तैयारियां शुरू करेगी। कुमेड़ी से प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए बसें चलेंगी। इससे शहर के भीतर संचालित हो रहे पुराने और भीड़ वाले बस स्टैंडों पर दबाव कम होगा।
कई सुविधाएं मिलेंगी—
यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बसों के व्यवस्थित आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन भी किया जाएगा।

आईडीए अधिकारियों का कहना है कि वर्कऑर्डर जारी होने के बाद कंपनी तय समय सीमा में संचालन संबंधी तैयारियां पूरी करेगी। इसके बाद बसों का संचालन शुरू होगा।






Total Users : 23486
Leave a comment