Home ताज़ा ख़बर इंदौर: राज्यसभा चुनाव पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, तीसरे उम्मीदवार को लेकर भी दिया संकेत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

इंदौर: राज्यसभा चुनाव पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, तीसरे उम्मीदवार को लेकर भी दिया संकेत

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों — तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल — के नाम घोषित किए जाने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है।

इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को मजबूत बताते हुए उनकी जीत को तय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा के लिए ऐसे नेताओं को चुना है जिन्होंने हमेशा संगठन के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम किया है और कभी व्यक्तिगत प्रचार की राजनीति नहीं की। विजयवर्गीय ने कहा कि तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल दोनों ही लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है।सबसे महत्वपूर्ण बात तब सामने आई जब उनसे संभावित तीसरे उम्मीदवार को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व तीसरा उम्मीदवार उतारने का निर्णय लेता है तो भाजपा उसे भी जीताकर दिखाएगी। उनके इस बयान को राज्यसभा चुनाव के संभावित राजनीतिक समीकरणों और क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि उसे दिल्ली स्तर का बड़ा और अनुभवी नेतृत्व मिल रहा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा संगठन को प्राथमिकता देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान देती रही है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

गौरतलब है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं की पहचान संगठन में मजबूत पकड़ और लंबे समय से पार्टी के लिए किए गए कार्यों के कारण रही है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। (Bansal News)

बाइट – कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

024326
Total Users : 24326

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

सुरत निराकरण:कलेक्टर के निर्देश, अफसर की फाइलों में कैद

जनसुनवाई में कलेक्टर सुन रहे फरियाद, अफसर फाइलों में दबा रहे शिकायतें...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब ओटीपी से होगा नामांतरण

दोषी कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों पर भी होगी एफआईआर इंदौर। नगर...