Home ताज़ा ख़बर इंदौर में फिर भड़की आग: शॉर्ट सर्किट से मकान और गोदाम जले, फायर ब्रिगेड ने बचाया बड़ा हादसा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में फिर भड़की आग: शॉर्ट सर्किट से मकान और गोदाम जले, फायर ब्रिगेड ने बचाया बड़ा हादसा

इंदौर। शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के गीता नगर स्थित रानी पैलेस इलाके का है, जहां देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के पास बने खाली गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद स्थानीय रहवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद पति रफीक खान ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग गोदाम के भीतर तेजी से फैल चुकी थी, जिसके चलते फायर ब्रिगेड को गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के मकानों तक आग नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान और गोदाम में रखा सामान आग की चपेट में आने से नुकसान हुआ है। पार्षद पति रफीक खान ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

बाइट पार्षद रफीक खान वार्ड क्रमांक 2

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles