Home ताज़ा ख़बर एयर इंडिया फ्लाइट में चोरी! इंदौर पहुंचते ही व्यापारी का सूटकेस टूटा, कीमती सामान गायब
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

एयर इंडिया फ्लाइट में चोरी! इंदौर पहुंचते ही व्यापारी का सूटकेस टूटा, कीमती सामान गायब

फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता (निवासी श्रीनाथ रेजीडेंसी) के अनुसार, वे 2 मई को मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने दो बैग चेक-इन किए थे, जबकि फ्लाइट सुबह 7:25 बजे रवाना हुई थी। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जब उन्होंने बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो उनके बड़े सूटकेस का ताला टूटा हुआ था और चेन खुली मिली। बैग के अंदर रखी महंगी घड़ी और परफ्यूम गायब थे।

घटना के बाद पीड़ित ने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और एयरपोर्ट के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

पीड़ित ने एयर इंडिया को ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए भी शिकायत की है।

एयरपोर्ट जैसी हाई सिक्योरिटी जगह पर लगेज से छेड़छाड़ और चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles