Home ताज़ा ख़बर इंदौर : हीरानगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, भागते हुए का CCTV फुटेज आया सामने
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर : हीरानगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, भागते हुए का CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक अपनी जान बचाने के लिए भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र साहू का कुछ युवकों से रास्ते से गुजरने की बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल सुरेंद्र अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागता हुआ नजर आया, जिसका पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते कुछ दूरी पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023532
Total Users : 23532

Related Articles