Home ताज़ा ख़बर SIP के नाम पर लाखों की ठगी, 25% रिटर्न का झांसा देकर आरोपी फरार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

SIP के नाम पर लाखों की ठगी, 25% रिटर्न का झांसा देकर आरोपी फरार

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती कर भरोसा जीता और फिर निवेश के नाम पर बड़ा झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता दीपमाला, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है, ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी हर्ष भार्गव से फीनिक्स मॉल में हुई थी, जहां वह पहले काम करती थी। मुलाकात के बाद आरोपी लगातार संपर्क में रहा और धीरे-धीरे उसने युवती का विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने प्रॉपर्टी और SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश का झांसा दिया और 25 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में आरोपी ने 2 लाख रुपये निवेश करवाए और भरोसा दिलाया कि जल्द ही अच्छा रिटर्न मिलेगा। धीरे-धीरे युवती ने बड़ी रकम निवेश कर दी, लेकिन न तो कोई मुनाफा मिला और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के लालच और झूठे निवेश ऑफर्स से सतर्क रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles