Home ताज़ा ख़बर इंदौर में रफ्तार का कहर: अरविंदो चौराहे पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में रफ्तार का कहर: अरविंदो चौराहे पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

बहन को टिफिन देकर लौट रहे थे घर, स्कूल संचालक पवन ठाकुर और पिता मुन्नालाल की दर्दनाक मौत

इंदौर। शहर के व्यस्ततम अरविंदो चौराहे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अलवासा निवासी और ‘यूनिक सॉल्यूशन स्कूल’ के संचालक पवन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता मुन्नालाल ठाकुर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

यह हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। पवन ठाकुर अपने पिता मुन्नालाल के साथ अरविंदो अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को टिफिन देकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अरविंदो चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार आईशर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके पिता मुन्नालाल ठाकुर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनके शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुन्नालाल ठाकुर को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए लंबी सर्जरी की। लेकिन गंभीर चोटों के चलते देर रात उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।

पवन ठाकुर अलवासा क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े एक प्रतिष्ठित नाम थे और ‘यूनिक सॉल्यूशन स्कूल’ का संचालन करते थे। उनकी अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

एडिशनल डीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के अनुसार, “हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। वाहन की पहचान कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

शहर में लगातार बढ़ते सड़क हादसे और बेलगाम रफ्तार एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर कब तक लापरवाही और तेज गति के कारण निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023532
Total Users : 23532

Related Articles