Home ताज़ा ख़बर परिचित ने सिम लेकर महिला के खाते से उड़ाए 18 लाख
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

परिचित ने सिम लेकर महिला के खाते से उड़ाए 18 लाख

इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सीतलामाता बाजार निवासी मनीषा बेड ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके परिचित सुनील बुच्चा, निवासी जोरहाट (असम), ने उनके नाम से सिम कार्ड लिया और उसी के जरिए उनकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली। आरोपी ने महिला के खाते से करीब 18 लाख 9 हजार रुपए अपने और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन डिटेल्स और आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने महिला के नाम से सिम लेकर बैंकिंग जानकारी हासिल की और रकम ट्रांसफर की। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031550
Total Users : 31550

Related Articles