Home ताज़ा ख़बर “इंदौर: रियल एस्टेट कारोबारी को बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगे 15 करोड़ रुपए”
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

“इंदौर: रियल एस्टेट कारोबारी को बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगे 15 करोड़ रुपए”

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को बिश्नोई गैंग ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। गैंग ने पहले उनसे 10 करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन जब व्यापारी ने फोन रिसीव नहीं किया तो रकम बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दी गई। व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुकोगंज थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि गैंग ने पहले 10 करोड़ रुपए मांगे थे और बाद में 5 करोड़ और जोड़कर कुल 15 करोड़ रुपए की मांग की है।

बिश्नोई गैंग का नाम देशभर में कई आपराधिक घटनाओं से जुड़ा रहा है। इस गैंग का संचालन लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी साथी गोल्डी बराड़ करते हैं। लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में जेल में बंद है, लेकिन वहीं से गैंग को संचालित करता है। वहीं गोल्डी बराड़ विदेश से सक्रिय माना जाता है। इस गैंग का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में फैला हुआ है और कनाडा तक इसकी पहुंच बताई जाती है।

गैंग का नाम सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आया जब 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी और जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। इसके अलावा रंगदारी मांगने, फायरिंग और हत्या जैसे कई मामलों में इस गैंग की संलिप्तता रही है।

इंदौर में कारोबारी से रंगदारी मांगने की घटना ने व्यापारियों में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और व्यापारी वर्ग को सुरक्षा का आश्वासन दिया जाएगा। यह मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023486
Total Users : 23486

Related Articles