Home ताज़ा ख़बर इंदौर में नशे का बड़ा जाल बेनकाब, चंदननगर पुलिस ने पकड़ी लाखों की एमडी ड्रग्स
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में नशे का बड़ा जाल बेनकाब, चंदननगर पुलिस ने पकड़ी लाखों की एमडी ड्रग्स

इंदौर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंदननगर थाना पुलिस ने आईटी पार्क गेट, धार रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से करीब 43 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख 43 हजार रुपए आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपी मोहसीन पठान ने पूछताछ में बताया कि वह बाहर से सस्ती कीमत पर ड्रग्स लाकर शहर में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी इंदौर दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर निगरानी रख रही है और इस कार्रवाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई इंदौर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहर में बढ़ते नशे के जाल को तोड़ना और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles