Home ताज़ा ख़बर इंदौर : अवैध गैस गोदाम पर छापा, 66 सिलेंडर जब्त
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर : अवैध गैस गोदाम पर छापा, 66 सिलेंडर जब्त


इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई


इंदौर में खाद्य विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में एक अवैध गैस गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सूचना मिली थी कि न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में हरिओम गुप्ता द्वारा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। इसी आधार पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान कुल 66 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 24 व्यावसायिक और 42 घरेलू सिलेंडर शामिल थे। इसके अलावा गैस अंतरण में उपयोग होने वाली तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध तरीके से व्यावसायिक उपयोग के लिए रिफिलिंग की जा रही थी, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है और हादसों का खतरा बढ़ाता है। कार्रवाई के बाद संबंधित थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी हरिओम गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है और भविष्य में भी ऐसे अवैध कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।


Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles