Home ताज़ा ख़बर बीच सड़क पत्नी की पिटाई, पति को दूसरी महिला संग पकड़ने पर हुआ हंगामा, VIDEO वायरल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

बीच सड़क पत्नी की पिटाई, पति को दूसरी महिला संग पकड़ने पर हुआ हंगामा, VIDEO वायरल

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र की घटना, पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पति, पत्नी और दूसरी महिला के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पहली पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया, जिसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान पति ने कथित तौर पर पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने पति मसरुद्दीन शेख को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने मौके पर ही विरोध जताया, जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप है कि गुस्से में आए पति ने बीच चौराहे पर ही पहली पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह महिला को बचाया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह शिकायत लेकर पंढरीनाथ थाने पहुंची थी, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई और उसे लौटा दिया गया।

पुलिस का बयान:
पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया के मुताबिक, “वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles