Home ताज़ा ख़बर इंदौर: हीरानगर में अवैध वसूली और मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर: हीरानगर में अवैध वसूली और मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका होटल हीरानगर क्षेत्र में संचालित है। कुछ दिन पहले अंकित नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ होटल पर पहुंचा और होटल संचालक से अवैध वसूली की मांग की। आरोपियों ने कहा कि यदि क्षेत्र में होटल चलाना है तो हर महीने ₹5000 देने होंगे। फरियादी के मुताबिक जब उसने पैसे देने से मना किया, तो तीनों आरोपी आक्रोशित हो गए और होटल कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद फरियादी ने तुरंत हीरानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अवैध वसूली, मारपीट और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या वे अन्य व्यापारियों से भी इस तरह की वसूली कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles