Home एक्टिव सीनियर सिटीजन से 40.70 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

सीनियर सिटीजन से 40.70 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

इंदौर में ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में क्राइम ब्रांच ने अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुजरात की अंतर्राज्यीय गैंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने एक सीनियर सिटीजन से 40 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने ठगी से जुड़े 23 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है।

शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि इस ठगी के पीछे गुजरात की एक अंतर्राज्यीय गैंग सक्रिय है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से कई अहम सुराग मिले हैं।

गौरतलब है कि इसी मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही गुजरात के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का बयान: “क्राइम ब्रांच ने गुजरात की अंतर्राज्यीय गैंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने सीनियर सिटीजन से 40 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने ठगी से जुड़े 23 बैंक खातों को फ्रीज किया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles