Home ताज़ा ख़बर इंदौर: मुक्तिधाम की जमीन पर दबंगों का कब्ज़ा, निगम ने 16 दुकानें गिराईं
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

इंदौर: मुक्तिधाम की जमीन पर दबंगों का कब्ज़ा, निगम ने 16 दुकानें गिराईं

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम ने मुक्तिधाम की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। दबंगों द्वारा कब्ज़ा कर बनाई गई 16 दुकानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। बताया जा रहा है कि इन दुकानों को किराए पर देकर होटल, गैराज और गोदाम तक चला रहे थे।

स्थानीय रहवासियों की लगातार शिकायतों के बाद निगम की टीम मौके पर पहुँची और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि नगर निगम अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और मुक्तिधाम की जमीन पर कब्ज़ा कर बनाए गए निर्माणों को हटाया गया है।

कार्रवाई के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। इस कदम से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे अवैध कब्ज़ों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031858
Total Users : 31858

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...