इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की गली नंबर 3 में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एकनाथ बाघ ने पहले अपनी पत्नी रोहिणी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

सुबह करीब 8 बजे एकनाथ ने अपने दोनों बच्चों को दूध लेने भेजा। लगभग 20 मिनट बाद जब बच्चे लौटे तो घर का भयावह दृश्य देखकर सन्न रह गए—पिता फंदे पर लटके थे और मां का शव घर के दूसरे हिस्से में पड़ा था। मौके पर टूटी चूड़ियां भी मिलीं। थाना प्रभारी आर. डी. कानवा ने बताया कि मृतक मैकेनिक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट में था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।





Total Users : 31540
Leave a comment