Home ताज़ा ख़बर इंदौर में करंट लगने से महिला की मौत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में करंट लगने से महिला की मौत

इंदौर। रंग पंचमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ। चंदन नगर थाना क्षेत्र के रामानंद नगर में रहने वाली छाया रंग पंचमी खेलने के बाद घर लौटी थी। घर पहुँचकर वह इलेक्ट्रॉनिक हीटर लगा रही थी, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। हादसे में छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हीटर लगाते समय ही करंट लगा और हादसा हुआ। परिजन का बयान भी सामने आया है परिजन योगेश का बयान कि छाया हीटर लगा रही थी तभी करंट लग गया, हम तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है। जाँच अधिकारी संध्या निगम ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031551
Total Users : 31551

Related Articles