Home देश-प्रदेश इंदौर:श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज का भव्य परिचय सम्मेलन
देश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर:श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज का भव्य परिचय सम्मेलन

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज द्वारा 15 साल बाद युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर जुटे और करीब 120 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया।

सम्मेलन में भोजन-पानी की व्यवस्था के साथ ही पंडित जी की भी मौजूदगी रही, ताकि इच्छुक परिवार वहीं पर कुंडली मिलान कर रिश्तों को तय कर सकें। कई रिश्ते सम्मेलन के दौरान ही तय हो गए।

युवा संगठन के अध्यक्ष पंकज पटवा ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद इस पहल को फिर से शुरू किया गया है, ताकि समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा समाज को संगठित करने का यह प्रयास आने वाले समय में और भी मजबूत होगा।

इस परिचय सम्मेलन के जरिए समाज में जागृति और एकता का संदेश दिया गया। आयोजन ने यह साबित किया कि जब युवा आगे आते हैं तो समाज को जोड़ने और नई राह दिखाने की ताकत और बढ़ जाती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031521
Total Users : 31521

Related Articles