Home ताज़ा ख़बर इंदौर: ड्रोन सर्विलांस से 8 जुआरी गिरफ़्तार, हज़ारों रुपये बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: ड्रोन सर्विलांस से 8 जुआरी गिरफ़्तार, हज़ारों रुपये बरामद

होली के दौरान पुलिस की सख़्त निगरानी, द्वारका पूरी थाना क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार को जहाँ पूरा शहर होली के रंगों में डूबा हुआ था, वहीं पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर निगरानी की व्यवस्था की थी। इस बार पुलिस ने परंपरागत गश्त के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का सहारा लिया और ड्रोन सर्विलांस के ज़रिए चप्पे-चप्पे पर नज़र रखी। इसी दौरान द्वारका पूरी थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि दिग्विजय मल्टी के एरिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस ने तुरंत दबिश दी और मौके से आठ जुआरियों को गिरफ़्तार किया। उनके पास से छह हज़ार रुपये से अधिक नगद बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली जैसे त्योहारों पर अक्सर हुड़दंग और अवैध गतिविधियों की संभावना रहती है, इसलिए इस बार विशेष सतर्कता बरती गई।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि होली को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सख़्त निगरानी रखी थी। कई इलाकों में ड्रोन की मदद से लगातार नज़र रखी जा रही थी। इसी दौरान जुआ खेलते हुए आठ लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की प्राथमिकता त्योहारों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना है, और इसी उद्देश्य से ड्रोन सर्विलांस का प्रयोग किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017321
Total Users : 17321

Related Articles