Home ताज़ा ख़बर दुबई में तनाव का असर: पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई VIP विदेश में अटके
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीतिविश्व

दुबई में तनाव का असर: पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई VIP विदेश में अटके

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब इंदौर पर भी देखने को मिल रहा है। दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक रद्द होने के बाद शहर के कई नेता और उद्योगपति वहीं फंस गए हैं। एयरपोर्ट संचालन प्रभावित होने और उड़ानों के निरस्त होने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई है। हालांकि सभी ने खुद को सुरक्षित बताया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को जब इंदौर के कई प्रमुख लोग दुबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। दुबई में फंसे लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा और संजय शुक्ला के पुत्र आकाश शुक्ला सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग दुबई में एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के चलते एयरपोर्ट पर संचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानें निरस्त कर दी गईं।पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को जानकारी दी कि सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि वे जिस स्थान पर ठहरे हुए हैं, वहां फिलहाल हालात सामान्य हैं। हालांकि आसपास के कुछ क्षेत्रों में हमलों के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने दुबई के हालात भी दिखाए, जहां दूर से धमाकों के बाद उठता धुआं नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि वापसी के लिए शारजाह से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उड़ानों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।इधर इंदौर में परिजन लगातार संपर्क में बने हुए हैं और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनकी पिता से बात हुई है और उन्होंने वहां की स्थिति दिखाई। उनके मुताबिक, हालात चिंताजनक जरूर हैं, लेकिन सभी लोग सुरक्षित स्थान पर हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि उनके पिता और अन्य लोगों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित की जाए।फिलहाल सभी की निगाहें उड़ानों के दोबारा बहाल होने पर टिकी हैं। इंदौर में परिवारजन अपने प्रियजनों की सुरक्षित घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009674
Total Users : 9674

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

विश्वस्पोर्ट्स

सैमसन की तूफानी पारी से भारत सेमीफाइनल में, अब इंग्लैंड से टक्कर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज...