इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला गणेश नगर क्षेत्र का है, जहाँ एक मकान की छत पर बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की सूचना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मिली थी।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो थानों की संयुक्त टीम गठित की। दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान 23 लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल ₹5,05,000 नकद राशि बरामद की, साथ ही ताश के पत्ते और जुए में इस्तेमाल किया जा रहा अन्य सामान भी जब्त किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखने के संकेत दिए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के गणेश नगर में एक मकान की छत पर संचालित हो रहे जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर दो थाना प्रभारियों के नेतृत्व में की गई। मौके से ₹5,05,000 नकद राशि एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की आगे जांच जारी है।





Total Users : 9674
Leave a comment