Home Uncategorized इंदौर के होलकर स्टेडियम में आगामी 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारियां जोरों पर
Uncategorizedपुलिस विभागस्पोर्ट्स

इंदौर के होलकर स्टेडियम में आगामी 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारियां जोरों पर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और मैच के सफल आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

दरअसल इंदौर में होने वाले सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है और इसके लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जिसमें मैच की तैयारियों के तहत दोनों टीमें 15 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगी, जिसके बाद स्टेडियम में प्रैक्टिस सत्र शुरू हो जाएगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा और अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्टेडियम के सभी नौ प्रवेश द्वारों और आंतरिक द्वारों पर पृथक-पृथक अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा मानकों और एसओपी का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों को एक सुरक्षित माहौल मिल सके।

बाइट – रामसनेही मिश्रा — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031514
Total Users : 31514

Related Articles