Home धर्म/समाज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन
धर्म/समाज

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश के अंतर्गत “स्वामी विवेकानंद का जीवन एवं युवा भारत” विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन प्रशासनिक संकुल भवन कलेक्टर कार्यालय इंदौर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के शासी ।निकाय सदस्य श्री विनोद मोहिने, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रीना मालवीय जिला पंचायत अध्यक्ष,मुख्य अतिथि श्री नवल रघुवंशी मालवा प्रांत संयोजक ग्राम विकास संयोजक इंदौर,एवं मुख्यवक्ता प्रोफेसर कृणाल भंवर शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय इंदौर की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात ब्लॉक समन्वयक सांवेर श्रीमती मीणा त्रिवेदी के द्वारा सभी अतिथियों का परिचय करवाया एवं अतिथियों के स्वागत पश्चात विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीना मालवीय ने अपना उद्बोधन देते हुए। कहा कि युवा दिवस के अवसर पर मैं कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं का स्वागत करती हूं। और आशा करती हूं। कि आप सभी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवल रघुवंशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए। कहा कि जब तक ग्राम विकास के मॉडल को अपना कर सरकार के साथ जनभागीदारी से जब तक हम विवेकानंद जी के विचारों ओर उनके प्रेरणा को अपनाना है। क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी अपनी संस्कृति अपने विचारों को पूरे विश्व में प्रसारित किया और हमारी संस्कृति हमारे गांव में ही बसती है।
मुख्य वक्ता प्रो. कृणाल भंवर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व पटल पर मां भारती को सम्मान दिलाया। भारत की गरिमा को बढ़ाया आज हम उनकी जयंती पर उनकी पूजा कर रहे हैं। क्यों कि आज अगर हम स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को देखें तो ऐसा कोई युवा आज तक न हुआ न होगा क्योंकि आज का युवा अपनी संस्कृति और संस्कार से अलग हो कर अपने भारत को समृद्ध करने की बजाय नशे और अन्य आसामाजिक गतिविधियों में अपने आपको लिप्त कर रहा है।विवेकानंद जी की जयंती मनाना तभी उद्देश्यपूर्ण होगा। जब आज का युवा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपनाएगा। उस पर विचार करेगा और अपने देश को उनके प्रेरणा से गौरवशाली समृद्ध और विकसित बनाएगा सिर्फ भारत को बल्कि पूरे विश्व को एक ही सूत्र में जो जोड़ कर और “सर्वे भवन्तु सुखिना” की राह पर चलेंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री विनोद जी मोहिने ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि 100 युवा ऐसे मिल जाएं जो देश के लिए जिए तो देश की दशा बदल सकती है और ग्रामोदय से अभ्युदय का संकल्प पूरा हो सकता है।
कार्यक्रम में इंदौर के चारों ब्लॉक से सीएमसीएलडीपी में अच्छा कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन ऋतुजा पहाड़े ने किया।
कार्यक्रम का संचालन देपालपुर के ब्लॉक समन्वयक सुरेशचंद्र यादव के द्वारा किया गया व आभार महू ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती बर्वे ने माना ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009680
Total Users : 9680

Related Articles

देश-प्रदेशधर्म/समाजपुलिस विभाग

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और मारपीट के आरोप में एफआईआर

खजराना क्षेत्र में युवक पर एक व्यक्ति द्वारा बनाया धर्म परिवर्तन के...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर हाई कोर्ट के आदेश पूजा और नमाज़ दोनों होंगी बसंत पंचमी पर

धार भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट से भी अहम निर्देश जारी किए...

धर्म/समाज

मौनी अमावस्या पर , पवित्र नदियों में स्नान के लिए रहेगी भीड़

माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या माघी या अमावस्या...

धर्म/समाज

पतंगबाजी का महापर्व मकर संक्रांति बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया इंदौर शहर मे

मकर पतंगबाजी का दौर चल रहा है रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान भर...