Home पुलिस विभाग इंदौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी
पुलिस विभाग

इंदौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी

इंदौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी, युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी, युवती के साथ रहने वाले युवक को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करती है

वीओ – इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में जागृति नामक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी, जागृति देवास की रहने वाली थी और हर्ष नामक एक युवक से उसकी दोस्ती थी, युवती को खुद उसका पार्टनर हर्ष अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जागृति उज्जैन के एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी एक सप्ताह पहले ही वह इंदौर में हर्ष के पास आई थी, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हर्ष और युवती जागृति दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और कई बार उनका किसी बात को लेकर विवाद होता था, जागृति के परिजनों ने मामले में संदेह व्यक्त किया कि उनकी बेटी इंदौर कैसे आई इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं थी जागृति खुद चेस की नेशनल प्लेयर रह चुकी है, युवती की मौत के बाद कुछ आदिवासी संगठन भी एमवाय अस्पताल पहुंचे और मामले में देवास कलेक्टर से न्यायिक जांच की मांग की, फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और जिस जगह युवती ने सुसाइड किया उस कमरे की भी छानबीन की जा रही है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles