Home धर्म/समाज गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव पर पंचांग–2026 में चित्र प्रकाशन, नाथ समाज ने जताया आभार
धर्म/समाज

गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव पर पंचांग–2026 में चित्र प्रकाशन, नाथ समाज ने जताया आभार

इंदौर। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज इंदौर, मध्य प्रदेश द्वारा चारों युगों में विराजमान महायोगी शिव अवतारी विश्व गुरु भगवान गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर प्रकाशित लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग–2026 के नवीन संस्करण में भगवान गुरु गोरखनाथ जी का फोटो सम्मिलित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है।

इस पुनीत पहल के लिए समाज की ओर से श्री पहलाद अग्रवाल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, इस अवसर पर माननीय जितेंद्र जी भाई साहब, लोकप्रिय विधायक, खंडार विधानसभा द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश के लिए भी अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज ने उनका विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं तथा युवा पीढ़ी को गुरु गोरखनाथ जी के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में समाज की ओर से सभी को ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गईं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

020150
Total Users : 20150

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौर

अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें शर्तें

धार्मिक पर्यटन की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया...

देश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर:श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज का भव्य परिचय सम्मेलन

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज द्वारा 15...