Home पुलिस विभाग इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नकली नोट प्रकरण में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस विभाग

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नकली नोट प्रकरण में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 45 नकली नोट और एक प्रिंटर बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद नकली नोट प्रकरण में अब तक बरामद कुल नकली नोटों की राशि लगभग दो लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है। ये सभी नोट अलग–अलग सीरीज़ में तैयार किए गए थे।

वीओ.क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी अंकित गुप्ता लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने का काम कर रहा था। इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी फरार था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली नोटों का इस्तेमाल लोगों को प्रभावित करने और भीड़ जुटाने के लिए भी करता था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पंचायत और अन्य आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल रहता था और वहीं नकली नोटों का लेन–देन करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिससे उसका आपराधिक इतिहास उजागर हुआ है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के ठिकाने से प्रिंटर, कागज और अन्य सामग्री भी जब्त की है, जिनका उपयोग नकली नोट छापने में किया जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी अंतरराज्यीय गिरोह से सीधा लिंक सामने नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है। इंदौर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नकली नोटों से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस कार्रवाई से नकली नोटों के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

बाइट. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

023526
Total Users : 23526

Related Articles