झपटमारी के आरोपीयो को थाना खजराना पुलिस ने कुछ ही समय में धर–दबोचा ।
*✓ थाना खजराना पुलिस ने झपटमारी की घटना का किया पर्दाफाश, माल बरामद।
*✓ आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर झपटमारी घटना को देते थे अंजाम आरोपी दौरान आरोपियों के हाथ पैर टूटे ।
*✓ आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन के साथ बिना नव्बर की मोटरसाइकिल विधिवत जप्त ।
*✓आरोपीयो ने अपने शौक पूरे करने के लिए झपटमारी की घटना को दिया था अंजाम ।
*✓ फरियादी प्रकाश माली के द्वारा थाना खजराना पर आ कर सूचना दी ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय इंदौर श्रीमान संतोष कुमार सिंह द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह एवं डीसीपी जोन 02 श्री कुमार प्रतीक को निर्देशित किया गया था कि क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराध एवं डकैती, लूट करने वाले आरोपियों को घेराबंदी एवं धरपकड कर उनके विरुध्द सख्त कार्यवाही की जाये। इसके चलते जोन 02 के एडीशनल डीसीपी श्री अमरेन्द्र सिंह एवं एसीपी श्री कुंदन मंडलोई के द्वारा थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव के द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई हैं। थाना प्रभारी खजराना द्वारा रॉबर्ट चौराह से लगे आउटर की कालोनीयो, भीड़ भाड़ वाले स्थानों , रहवासी संस्था, मल्टी में लगातार हो रही चोरी व नकबजनी एवं लुट से बचने के सबंध में आवश्यक निर्देश जारी किये गये थे। इसी तारतम्य में टीम बनाकर आरोपियों को राउण्डअप करने हेतु लगाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – प्रकाश माली पिता किशोर माली निवासी ग्राम कलजाना तह.बडनगर जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश) ने दिनांक 19/11/2025 को थाने पर हाजिर होकर बताया कि में दिनांक 22/11/2025 को साहिल रेसीडेंसी के पास सर्वेश रोड रॉबर्ट के पास खजराना पर बैठा था तभी 2 लड़के बीना नंबर की मोटोसाइकिल से आए ओर मेरे दाहिने हाथ में रखा vivo V27 मोबाइल झपट्टा मारकर बंगाली चौराहे तरफ भाग गए उक्त घटना में आरोपियों के खिलाफ थाना खजराना में अपराध क्रमांक 960/25 धारा 304 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान दुकानों एवं चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर अज्ञात आरोपी के मिले फुटेज के आधार पर उसे ज्ञात किया। जिसमें मुखबिरी सूचना मिली कि उक्त आरोपी * कर्बला कुआं खजराना इंदौर के पास मिले * पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े हे तत्पश्चात थाना प्रभारी खजराना श्री मनोज सिंह सेंधव द्वारा तत्काल एक टीम बनाकर आरोपी को राउण्डअप करने के लिए रवाना करा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगे और इसी दौरान पुलिस ने उसे राउण्डअप कर हिरासत में लिया।
आरोपीयो के नाम –
- सलमान उर्फ मच्छी उर्फ अमान पिता सलीम शेख उम्र 25 साल निवासी सुपारी वाली गली जल्ला कालोनी खजराना इंदौर ।
(आरोपी सब्जी का ठेला लगाने का कार्य करता है अनपढ़ है ।) - साहिल उर्फ चिट्टू पिता शकूर खान उम्र 22 साल निवासी 148 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर ।
(आरोपी ई रिक्शा चलाने का कार्य करता हे एवं 4 वी तक पड़ा हे।)
जपतशुदा मशरूका :–
- लगभग 180000 मूल्य का 01 VIVO V27 एस 10 मोबाइल फोन जिसका IMEI 863067066119699 नंबर ।
- जिसमें अलग अलग कंपनियों के 10 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की गई
आरोपीयो को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए झपटमारी की घटना को अंजाम दिया था ।
गिरफ्तार आरोपी से थाना क्षेत्र एवं अन्य दीगर थानों की लुट एवं झपटमारी की वारदातों के बारे में टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि . अनिल गौतम उनि संदीप पटेल.उनि घनश्याम मिश्रा.सउनि खेमराज जाटव प्रआर.जितेंद्र गुर्जर,पंकज सांवरिया ,अजीत यादव,नरेश चौहान आर.शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़ ,की सराहनीय भूमिका रही।




Total Users : 9806
Leave a comment