Home धर्म/समाज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धर्म/समाज

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विकासखंड महू के सेक्टर हसलपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नव अंकुर संस्था के सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम अंतर्गत सेक्टर के ग्राम अंबाला में संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा नवांकुर क्षितिज समाज सेवा संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम अंबाला के सरपंच श्री कमल भर रहे एवं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षक रामकरण जी गिरवाल ने कहा-कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती है और उनके गौरव दिवस का के अवसर पर आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि 19वीं साड़ी के अंतिम दशक में भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी माटी को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के लिए आदिवासियों को जागरूक करना शुरू किया उन्होंने आदिवासी समाज को मजबूत करने के लिए भूत प्रेत और डायन जैसे अंधविश्वास को दूर करने के लिए कोशिश की उसे दौरान लोग भयंकर अकाल और भुखमरी की हालत से गुजर रहे थे उसे समय बिरसा मुंडा ने पूरे समर्पण से लोगों की सेवा की। उसे वक्त लोग अपना जीवन चलने के लिए अंग्रेजों से कर्ज लेते थे एवं अपनी जमीन गिर में रख दिया करते थे और अंग्रेज उनकी जमीन को हड़प लिया करते थे। अंग्रेजों की इस अप्रिय व्यवस्था को दूर करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अथक साहस के साथ अंग्रेजों से उनकी जमीन दिलाने के लिए अथक प्रयास किये ऐसे कई अनगिन कार्य उन्होंने अपने जीवन काल में किया जिससे उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के नाम से लोग जाने लगे। इस वाणी के साथ वक्त रामकरण जी गिरवाल ने अपना वक्तव्य पूर्ण किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर नवांकुर क्षितिज समाज सेवा संस्था के प्रतिनिधि बालकिशन झाला, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री अंतर सिंह भाभर ग्रामीण जन एवं रैली में गांव के स्थानीय बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौर

अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें शर्तें

धार्मिक पर्यटन की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया...

देश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर:श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज का भव्य परिचय सम्मेलन

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज द्वारा 15...