Home पुलिस विभाग इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने जनवरी 2021 में पकड़ी गई
पुलिस विभाग

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने जनवरी 2021 में पकड़ी गई

70 किलो एमडी ड्रग्स के मामले में फरार नौ आरोपियों पर कुल 90 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

दरअसल यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के निर्देश पर की गई है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में पुलिस ने 70 किलो एम डी ड्रग्स के साथ पांच लोगों को पकड़ा था और चार फोर व्हीलर जब्त की थी। इस मामले में पुलिस कुल 45 लोगों को अलग अलग राज्यों से गिरफ्तार किया था वाहिंबिस मामले में चार आरोपी अभी भी पुलिस को चकमा दे रहे हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
दरअसल जनवरी महीने में हुई इस कार्रवाई में डॉक्टर वेदव्यास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि बड़ी मात्रा में नकदी भी जब्त हुई थी। जांच के दौरान यह नेटवर्क महाराष्ट्र, तेलंगाना, हैदराबाद और राजस्थान तक फैला पाया गया था।अब तक इस केस में 45 आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, जबकि नौ आरोपी अभी फरार हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रतापगढ़ का सलमान, मुंबई का अकरम, राजकुमार नारंग सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है और शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन आरोपियों के ना पकड़े जाने के चलते सभी नौ आरोपियों पर दस दस हजार यानी कुल नब्बे हजार का इनाम घोषित किया गया है।

बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023489
Total Users : 23489

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

“रास्ता दो नहीं तो नौकरी से धो बैठोगे हाथ”

नायब तहसीलदार की कोटवार की दादागीरी देपालपुर।सरकारी महकमों में सालों लोगों को...