Home ताज़ा ख़बर 14 वर्षों से वृद्ध व्यक्ति अपनी ही जमीन का कब्जा लेने के लिए प्रशासनिक कार्यालय के लगा रहे चक्कर
ताज़ा ख़बर

14 वर्षों से वृद्ध व्यक्ति अपनी ही जमीन का कब्जा लेने के लिए प्रशासनिक कार्यालय के लगा रहे चक्कर


सांवेर! इन्दौर जिले में इस समय दबंगई चरम पर है, जहां इन्दौर कलेक्टर महोदय के द्वारा वृद्धों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है, वहीं सांवेर तहसील के ग्राम ब्राह्मण खेड़ी में एक 85 वर्ष के बुजुर्ग की कहानी…
एक पिड़ित वृद्ध व्यक्ति के वृद्धावस्था के संघर्ष की कहानी देखने को मिली इंदौर निवासी पीड़ित वृद्ध लक्ष्मी प्रसाद यादव के पास उपलब्ध दस्तावेजों को देखकर और इनके द्वारा लगातार तहसील, अनुविभागी कार्यालय,राजस्व विभाग के कई चक्कर लगाते हुए देखा जा रहा है, यह मामला है ग्राम राजोदा मौज की भूमि एवं ग्राम ब्राह्मण खेड़ी की भूमि बंदोबस्ती नक्शा अनुसार भूखंड नंबर 109 / 2 जो ब्राह्मण खेड़ी मैं स्थित है जहां भूमाफिया ने बंदोबस्ती सीमा चिन्ह को मिटा कर जबरन कब्जा कर लिया, विशेष- बात तो तब देखने को मिली जब मय दस्तावेज सन 2011 से तहसीलदार के आदेश से दो बार सीमांकन किये जाने की कार्यवाही कर, जेसीबी द्वारा नाली खोदकर लाइन स्थापना कर बनाने के लिए बुलाई गई लेकिन अतिक्रमणकर्ता ने दबंगई से जेसीबी मालिक को इतना डराया गया कि सरकारी आदेश होने के बावजूद जेसीबी मालिक को उल्टे पांव भागना पड़ा, जो तहसील न्यायालय के लेटर पर स्पष्ट लिखा है, उक्त कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों में 1 ध्रुव गुप्ता पटवारी 2.अरविंद परमार पटवारी 3.सुमित शर्मा पटवारी 4.अभिनव सिंह पटवारी की मौजूदगी होने के बावजूद भू माफिया नेे दबंगई कर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ उसके अधिकार को कब्जा किया जाना और शासन के आदेश पर कब्जा ना दिलाया जाना प्रशासनिक अधिकारी का मजाक और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना को स्पष्ट रूप से दिखाता है ,अब देखना यह है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा तीसरी बार सीमांकन किए जाने पर क्या अधिकारी सिमांकन की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे,भूमाफिया की दबंगई इतनी है कि हर बार उसके आगे प्रशासन को भी घुटने टेकना पड़ जाता है, उक्त कई सवालों के जवाब खबर के प्रसारित किए जाने पर और पुनः शासन को अवगत किए जाने पर होने वाली कार्यवाही पर निर्भर करता है।
पिड़ित बुजुर्ग के द्वारा वर्तमान कलेक्टर महोदय को फिर से जनसुनवाई में कब्जा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है, कलेक्टर ने संवेदनशीलता से एसडीएम सांवेर भेजा, परंतु शुक्रवार तक पिड़ित बुजुर्ग का आवेदन‌ नहीं पहुंचा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023487
Total Users : 23487

Related Articles