Home देश-प्रदेश भोपाल। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) में विभिन्न सड़क परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने की।
देश-प्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) में विभिन्न सड़क परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने की।

बैठक में वेस्टर्न बायपास भोपाल और सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत चल रही परियोजनाओं के भू-अर्जन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान प्रबंध संचालक महोदय ने विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्त प्रकरणों को पहली प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजनाओं के कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

✅इन परियजनाओं से संबंधित भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा

☑️वेस्टर्न बायपास भोपाल

☑️उज्जैन-जावरा 4-लेन ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल हाईवे

☑️उज्जैन सिंहस्थ बायपास 4-लेन मार्ग

☑️इंगोरिया-उन्हेल मार्ग

☑️इंगोरिया-देपालपुर मार्ग

☑️हरिफाटक पुल का चौड़ीकरण कार्य

☑️इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल हाईवे

☑️उज्जैन-मक्सी 4-लेन चौड़ीकरण कार्य

बैठक में एमपीआरडीसी के तकनीकी सलाहकार श्री आरके मेहरा, मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रदीप जैन, चीफ इंजीनियर श्री राकेश जैन समेत क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023489
Total Users : 23489

Related Articles