Home ताज़ा ख़बर भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल की मर्चुरी भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे एक ट्रेन के लोको पायलट ने भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक या तो चलती ट्रेन से गिर गया होगा या फिर किसी कारणवश ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आसपास के सभी थानों और जीआरपी इकाइयों को मृतक के हुलिए की जानकारी भेज दी है, ताकि यदि किसी क्षेत्र से युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई हो तो उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles