Home ताज़ा ख़बर बिजली कंपनी के इंजीनियर के यहां लोकायुक्त का छापा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिक

बिजली कंपनी के इंजीनियर के यहां लोकायुक्त का छापा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

इंदौर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (पश्चिम डिस्कॉम) के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर, पीथमपुर, धार, मुरैना और सुसनेर सहित 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में अधिकारी के पास आय से 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त की कार्रवाई एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और संपत्तियों की पड़ताल में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार 33 साल की सरकारी सेवा में शिवराम सेमिल को करीब 2 करोड़ रुपये वेतन मिला, जबकि उनके और परिवार के नाम पर 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

बेटे, बहू और दामाद के नाम पर करोड़ों का निवेश

जांच में सामने आया कि पीथमपुर में बेटे शुभम सेमिल के नाम पर करीब 880 वर्गमीटर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर निर्माण की फैक्ट्री संचालित हो रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। बहू और अन्य परिजनों के नाम पर कर्निश पावरजोन कंपनी मिली है। कंपनी के नाम पर औद्योगिक प्लॉट खरीदे गए हैं, जहां पुरानी और नई फैक्ट्रियों में करीब 1 करोड़ रुपये का निवेश सामने आया है। धार के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में दामाद और बेटे के नाम पर एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स के तीन प्लॉट मिले हैं, जिनमें लगभग 1.50 करोड़ रुपये का निवेश पाया गया। इसके अलावा कृष्णा पावर और ए-वन इलेक्ट्रिकल्स के नाम से भी औद्योगिक गतिविधियों और निवेश की जांच की जा रही है।

आलीशान मकान और प्लॉट भी मिले

लोकायुक्त जांच में इंदौर की सिलिकॉन सिटी में तीन मंजिला आलीशान मकान मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं मुरैना के रविदास नगर में दो मंजिला मकान भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश और संभावित बेनामी संपत्तियों की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

024180
Total Users : 24180

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिकराजनीति

इंदौर में ‘होल्ड’ की राजनीति!

नियुक्तियों पर लगता जा रहा ब्रेक इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिक

कृषि सहकारी संस्था की जमीन पर बड़ा खेल

अवैध हुई ‘लक्ष्य विहार’, फिर भी बड़े-बड़े होर्डिंग की बहार इंदौर। राऊ...