Home ताज़ा ख़बर निगम की सख्त कार्रवाई : 3620 वर्गमीटर शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त
ताज़ा ख़बर

निगम की सख्त कार्रवाई : 3620 वर्गमीटर शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम इंदौर ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए झोन क्रांक 13, वार्ड क्रमांक 77, ग्राम कैलोद करताल स्थित खसरा क्रमांक 622 की 3620 वर्गमीटर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
यह भूमि लंबे समय से लाल सिंह पटेल द्वारा अवैध कब्ते में लेकर नर्सरी के रूप में उपयोग की जा रही थी, जहाँ लगभग 5000 पौधे रखे गए थे। प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस देकर तीन दिन की मोहलत दी गई थी, जिसके बाद निगम अमले ने तहसीलदार व पटवारी की उपस्थिति में कार्रवाई कर कब्जा हटाया। भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 5.43 करोड़ आँका गया है। अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 20 प्रतिशत पौधे हटाए जा चुके हैं और शेष हटाने का कार्य जारी है। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कब्ता हटाई गई भूमि पर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles