इंदौर • शहर में खराब और गड्ढे वाली सड़कों को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर 7 दिन में इन सड़कों को ठीक नहीं किया जाता है तो कांग्रेस इन सड़कों पर उतरेगी और चक्काजाम करेगी, ताकि कुंभकर्ण की नींद सो रहे प्रशासन को जगाया जा सके।
इंदौर शहर में कई जगह सड़कों की हालत खराब हो गई है। सिर्फ सिटी रोड की सड़कें भी खराब हैं। इन्हीं सड़कों की हालत को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मैदान संभाला है। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे महानगर में, जिसे हम आधुनिक शहर मानते हैं, वहां पर सड़कों की इतनी दुर्गति होना और गड्ढों के कारण लोगों की जान जाना, इंदौर शहर पर कलंक जैसा मानता हूं।

जब कोई भी ओवरब्रिज, ब्रिज बनता है तो ठेकेदार की जिम्मेदारी रहती है और इंजीनियर, कंसल्टेंट और संबंधित जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी रहती है कि वे वहां की सर्विस लेन को दुरुस्त करके चले, लेकिन भ्रष्टाचार और भाजपा की जुगलबंदी चल रही है। इसके कारण ये दुर्गति इंदौर शहर की हो रही है। उन्होंने कहा कि खासकर हम आटर इंदौर की बात करें तो वहां बहुत ज्यादा बद से बदतर स्थिति में सड़कें हो चुकी हैं। कोई सुनने, समझने वाला नहीं है।




Total Users : 31443
Leave a comment