Home देश-प्रदेश बिजली महकमे में एक हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र
देश-प्रदेश

बिजली महकमे में एक हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Phasellus tellus tellus, imperdiet ut imperdiet eu, iaculis a sem Donec vehicula luctus nunc in laoreet

शासन के संकल्प पत्र के अनुसार विभागों में नियुक्तियां की जा रही है। मप्र शासन ठांजी विभाग अंतर्गत भी विभिन्न बिजली कंपनियों में परीक्षा आधार पर चयनित करीव 1050 युवाओं को नियुक्ति पत्र 26 अगस्त को भोपाल के रवींद्र भवन में प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बिजली कंपनी की संगठनात्मक संरचना मंजूर करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन भी किया जाएगा। मप्र ऊर्जा विभाग ने संकल्प पत्र के आधार पर विभिन्न पदों पर एमपी ऑन लाइन के माध्यम से परीक्षा लेकर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती की हैं। इनमें से चयनित करीब 1050 पदों पर भर्ती के लिए सफल उम्मीद्वारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। ऊर्जा विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया की नोडल कंपनी मप्रपक्षेविविर्क इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन पदों में बिजली इंजीनिग्र, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी

प्रबंधक, अधिकारी सहायक विधि लाइन अटेंडेंट, सिक्योरिटी आफिसर, पावर प्लांट फामांसिस्ट, केमिस्ट, एएनएम, देसर, स्टाफ नर्स, लेब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, इसीजी टेक्निशियन्, पब्लिसिटी ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आदि पद शामिल हैं। भोपाल में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश की विभन्न बिजली कंपनियों की उपलब्धियों को प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही विद्युत कर्मचारी संगठनों को भी आमंत्रित कर कर्मचारी हितों और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009682
Total Users : 9682

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...