Home एक्टिव नहीं हटेंगी सराफा चौपाटी, 10 बजे से लगेगी दुकानेंख
एक्टिव

नहीं हटेंगी सराफा चौपाटी, 10 बजे से लगेगी दुकानेंख

Phasellus tellus tellus, imperdiet ut imperdiet eu, iaculis a sem Donec vehicula luctus nunc in laoreet

इंदौर की सराफा चौपाटी खान पान के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। पिछले कुछ दिनों से यहां की 120 दुकानों को हटाने की मांग जोरों पर है। सराफा एसोसिएशन का कहना है कि 80 पारंपरिक खान पान की दुकानों को छोड़‌कर बाद में लगी 120 दुकानों को हटाया जाना चाहिए।
सराफा चौपाटी का मामला फिर चर्चा में है। 5 दिन पहले ही तय किया गया था कि यहां 80 पारंपरिक दुकानों को छोड़‌कर बाकी अवैध 120 दुकानों को 1 सितंबर से हटाया जाएगा। सराफा में सुरक्षा स्वच्छता और अन्य मुद्दों के तहत एसोसिएशन ने यह फैसला किया था। सराफा एसोसिएशन की इस मांग के बाद नगर निगम ने जांच की और बीते दिनों चौपाटी के 80 दुकानदारों को ही खान-पान की दुकानें लगाने की अनुमति दी। 1 सितंबर से अन्य 120 दुकानदारों की दुकान हटाने के लिए कह दिया गया था। चौपाटी की इन दुकानों से सराफा के कई कारोबारियों को अच्छा खासा किराया आता है।

समय पर बन रही सहमति-सराफा एसोसिएशन

इस सप्ताह सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने कई बार सराफा व्यापारियों से चर्चा की। सोनी ने उन्हें अपनी दुकान के सामने खान-पान की दुकान लगा रहे व्यापारियों को हटाने का आग्रह किया। हालांकि अब दुकानों को हटाने की बात पर सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने कहा कि चौपाटी का बाजार 10 बजे बाद लगने पर सहमति बन रही है। दुकानों को हटाने पर अभी सहमति नहीं बनी है। हमारी मांग तो यही है कि पूरी चौपाटी हटना चाहिए। सुरक्षा और स्वच्छता के मुद्दे पर भी हम पूरी तरह सख्त हैं। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं चलेगी।

दूसरी तरफ चाट चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गुप्ता ने कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करेंगे। बाजार की सुरक्षा, समय पर दुकानें लगाना और स्वच्छता का ध्यान रखना प्रमुख मुद्दे हैं। हम इन सभी मांगों पर पूरा काम करेंगे। अभी दुकानें लगने का समय 9 बजे है लेकिन कुछ दुकानदार जल्दी दुकानें लगा लेते हैं। हम दुकानें लगाने का जो भी समय तय होगा उसी पर दुकानें लगाएंगे ताकि किसी का व्यापार करने में समस्या न आए।

समय का है मुख्य विवाद, इस पर बन रही सहमति

चाट चौपाटी के लिए जल्दी आकर दुकान लगाने वालों से सराफा कारोबारियों को समस्या होती है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि चौपाटी के चक्कर में सोने-चांदी की दुकाने शाम को जल्दी बंद करने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में गैस टंकियों के इस्तेमाल से रातभर आगजनी की आशंका बनी रहती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009682
Total Users : 9682

Related Articles