Home Uncategorized फिर मैदान में सुदर्शन, चुनरी यात्रा से शक्ति प्रदर्शन
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

फिर मैदान में सुदर्शन, चुनरी यात्रा से शक्ति प्रदर्शन

आशीष गुप्ता : 9425064357

इंदौर। दैनिक इंदौर संकेत
नवरात्रि में मां बिजासन को ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी अर्पित करने की तैयारी है, लेकिन इस बार चुनरी यात्रा के साथ एक ‘राजनीतिक संदेश’ भी दिखाई दे रहा है। लंबे समय से अपेक्षाकृत शांत नजर आ रहे पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एक बार फिर मैदानी राजनीति में सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और मातृशक्ति की मांग पर विशाल चुनरी यात्रा को भव्य स्वरूप देने की घोषणा के साथ उन्होंने मैदान में अपनी सक्रियता का संकेत दिया है।

18 अक्टूबर रविवार को बड़ा गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी मां बिजासन को अर्पित की जाएगी। यात्रा को लेकर बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन और यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की मौजूदगी रही। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की मौजूदगी ने यात्रा की तैयारियों को राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है।

क्षेत्रीय स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति के बीच संपर्क बढ़ाना तथा बड़े आयोजन की कमान संभालना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि गुप्ता एक बार फिर संगठन और क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका को मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

धार्मिक आयोजन के साथ सियासी रिटर्न

सुदर्शन गुप्ता के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं माना जा रहा। पूर्व विधायक के रूप में क्षेत्र में उनकी पुरानी राजनीतिक पकड़ रही है। कोरोना काल में चुनिंदा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद चुनरी यात्रा की परंपरा जारी रखने के बाद अब बड़े स्वरूप में यात्रा की वापसी के साथ गुप्ता की भी मैदानी सक्रियता लौटती नजर आ रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031485
Total Users : 31485

Related Articles

एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

काकरोच फड़णवीस सरकार के पीछे ही पड़े

मुंबई (एजेंसी)। काकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने नया ऐलान...