Home ताज़ा ख़बर हम साथ-साथ हैं: मोहन-हेमंत की जुगलबंदी, सियासी चर्चाओं पर लगा विराम
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

हम साथ-साथ हैं: मोहन-हेमंत की जुगलबंदी, सियासी चर्चाओं पर लगा विराम

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में सत्ता और संगठन में मतभेद की खबरों के बीच आखिरकार दोनों एक मंच पर साथ नजर आए। लंबे समय बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ दिखाई दिए। सीएम ने कहा कि हमारी दोस्ती प्रगाढ़ है। दोनों नेताओं ने साथ आकर उन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की, जिनमें सत्ता और संगठन के बीच खटपट की बात कही जा रही थी। दरअसल, हाल ही में दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं।

गौरतलब है कि गत कई दिनों से मध्यप्रदेश की सत्ता और संगठन के शीर्ष नेतृत्व को लेकर सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर अनबन की खबरें लगातार प्रकाशित हो रही थी। दोनों ही पक्षों की ओर से इन खबरों को लेकर किसी प्रकार का स्पष्टीकरण सामने नहीं आया, लेकिन कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ही शीर्ष नेताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि हम साथ-साथ हैं।भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब दोनों नेता साथ आए तो मीडिया ने उनसे सवाल भी किया। सीएम से कहा गया कि आप दोनों को बधाई, आपकी दोस्ती प्रगाढ़ हो गई है। तो मुख्यमंत्री ने कहा- हमारी दोस्ती तो प्रगाढ़ ही है। इस पर दोनों नेता मुस्कुराते नजर आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम का बड़प्पन भी देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जब साइड की कुर्सी पर बैठने लगे तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बीच की कुर्सी पर बैठाया। सीएम ने कहा- आप प्रदेश अध्यक्ष हैं, आप यहां बैठिए। बहरहाल इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जो एकता दिखाई गई उसको लेकर पार्टी की रणनीति को लंबे समय से देख रहे समीक्षकों का कहना है कि यह एक अर्द्ध पूर्णविराम है। आगे आने वाले समय में इसको लेकर कोई बड़ा समाचार भी मिल सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031463
Total Users : 31463

Related Articles