Home एक्टिव कांग्रेस के ‘जेन जी’ संवाद के लिए बारकोड से होगा पंजीयन
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

कांग्रेस के ‘जेन जी’ संवाद के लिए बारकोड से होगा पंजीयन

इंदौर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें युवाओं के रजिस्ट्रेशन में कांग्रेस जुट गई है। पार्टी जहां को लेकर तय हो गया है कि यह नेहरू स्टेडियम में नहीं होगा।

राहुल गांधी के देहरादून, प्रयागराज, पुणे के बाद पंचायत छात्रों की गूंज कार्यक्रम इंदौर में होगा। इसमें जगह को लेकर चल रहे विवाद के बीच तय हो चुका है कि अब यह स्टेडियम में नहीं होगा। कांग्रेस द्वारा आयोजन को लेकर जारी पोस्टर में आयोजन स्थल नेहरू स्टेडियम नहीं लिखा गया है।

राहुल गांधी से संवाद के लिए बारकोड से करेंगे पंजीयन — लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 सितंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं और छात्रों के पंजीयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बारकोड जारी कर दिया है। इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चिट्ठू चौकसे ने बताया कि शुक्रवार से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता युवाओं व छात्रों के बीच पहुंचकर पंजीयन अभियान को शुरू किया। इसके लिए घर-घर जाकर भी इच्छुक युवाओं और छात्रों का पंजीयन कराया गया।

लक्ष्य 50 हजार पंजीयन का

अभी तक छात्रों की गूंज में सबसे ज्यादा पंजीयन पुणे में 47 हजार हुए थे। इंदौर में लक्ष्य 50 हजार का रखा गया है। क्यूआर कोड के साथ ही आयोजन स्थल पर भी पंजीयन की व्यवस्था रखी गई है।

कांग्रेस कमेटी ने बारकोड जारी कर दिया गया है। पार्टी वर्कर अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम में जोड़ने के लिए इसके लिए ऐप्स के जरिए जारी बारकोड का उपयोग किया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पंजीयन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031515
Total Users : 31515

Related Articles