Home अन्य कांग्रेस जिला अध्यक्षों को अल्टीमेटम, 5 सितंबर तक बनाएं पूरी कार्यकारिणी
अन्यताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

कांग्रेस जिला अध्यक्षों को अल्टीमेटम, 5 सितंबर तक बनाएं पूरी कार्यकारिणी

भोपाल। संगठन सृजन अभियान को शुरू हुए एक साल से ज्यादा होने के बाद भी जिलों में कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने इसे गंभीरता से लिया है।

पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जल्द से जल्द बूथ से लेकर जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी हरकत में आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने बुधवार को सभी 71 जिला अध्यक्षों के साथ जूम मीटिंग कर एक-एक जिले की कार्यकारिणी के गठन के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने 5 सितंबर तक बूथ से लेकर ब्लॉक तक कार्यकारिणी के गठन की कार्रवाई हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए।

जिला अध्यक्षों से चर्चा के दौरान सामने आया कि अधिकतर जिलों में कार्यकारिणी का काम पूरा नहीं हुआ है। कहीं वार्ड एवं पंचायत कमेटी का गठन नहीं हो पाया है, तो कहीं मंडलम और ब्लॉक कार्यकारिणी का काम अधूरा पड़ा है। जूम मीटिंग के दौरान चर्चा में सामने आया कि भोपाल शहर में 85 में से 18 वार्ड कमेटी का गठन होना बाकी है। ऐसे ही मंडलम कमेटी का गठन भी नहीं हो पाया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने 31 अगस्त कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।

दिल्ली में समीक्षा के बाद पीसीसी हुई सक्रिय

पिछले दिनों नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस संगठन के कामकाज की समीक्षा हुई थी। इसमें सामने आया था कि संगठन के गठन का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस पर एआईसीसी पदाधिकारियों ने संगठन का गठन जल्द पूरा करने के निर्देश प्रदेश पदाधिकारियों को दिए थे, ताकि स्थानीय निकाय चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां मुकम्मल की जा सकें। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के विभाग और प्रकोष्ठों के गठन में पारदर्शिता नहीं बरती जाने की बात सामने आई थी। इस पर विभाग और प्रकोष्ठों को तत्काल भंग करने का भी निर्णय लिया गया था। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिलों की कार्यकारिणी के गठन को लेकर सक्रिय हो गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031467
Total Users : 31467

Related Articles