Home ताज़ा ख़बर पूर्व सांसद, विधायकों समेत अन्य सीनियर नेताओं को बनाया जाएगा विशेष आमंत्रित सदस्य
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

पूर्व सांसद, विधायकों समेत अन्य सीनियर नेताओं को बनाया जाएगा विशेष आमंत्रित सदस्य

खंडेलवाल की टीम में कार्यसमिति से पहले होगा विस्तार, 100 से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा

भोपाल • मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में फिर से विस्तार किया जाएगा। यह विस्तार एक दो दिन में ही होने की उम्मीद है। इसमें सौ से अधिक विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

इनमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य सीनियर नेताओं के नाम होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति भी इसी के साथ हो जाएगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार और संगठन के बीच मंथन हो चुका है। संभावना है कि विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या 100 से अधिक होगी, जिससे संगठन की विभिन्न इकाइयों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

दरअसल, प्रदेश भाजपा ने हाल ही में विभिन्न संगठनात्मक समितियों का गठन किया था, लेकिन इनमें कई मंत्री, सांसद, विधायक और निगम-मंडलों के पदाधिकारी शामिल नहीं हो पाए थे। संगठन अब ऐसे सभी वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ने की तैयारी कर रहा है, ताकि संगठनात्मक बैठकों और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल की पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित थी। इसी दौरान दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा और विधानसभा के मानसून सत्र का कार्यक्रम तय होने के कारण पार्टी नेतृत्व ने बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031523
Total Users : 31523

Related Articles