Home ताज़ा ख़बर लगेंगे 70 नए एंट्री गेट, निगम की होगी कमाई, 10 साल के लिए जारी होगा टेंडर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकव्यवसाय

लगेंगे 70 नए एंट्री गेट, निगम की होगी कमाई, 10 साल के लिए जारी होगा टेंडर

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ नगर निगम अपनी आय बढ़ाने की तैयारी में है। निगम शहर के 70 नए मार्ग संकेतक (गेंट्री गेट) बनाने जा रहा है। इन संकेतकों पर 10 वर्षों तक विज्ञापन अधिकार निजी एजेंसियों को दिए जाएंगे, जिससे निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

इस परियोजना को लेकर टेंडर जारी करने का प्रस्ताव मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में रखा जाएगा। 17 अगस्त को होने वाली बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम ने शहर में आने वाले बाहरी राज्यों और जिलों के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की है। वर्तमान में शहर के कई मार्ग संकेतक राजनीतिक बैनर और पोस्टरों से ढक जाते हैं, जिससे दिशा संबंधी जानकारी स्पष्ट दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में बाहरी लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों से रास्ता पूछना पड़ता है। नए गेंट्री गेट इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से लगाए जाएंगे।

बैनर-पोस्टरों से बिगड़ती है व्यवस्था

निगम समय-समय पर मार्ग संकेतकों से अवैध बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। राजनीतिक कार्यक्रमों, जन्मदिन और अन्य आयोजनों के बड़े-बड़े पोस्टर संकेतकों को पूरी तरह ढक देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए निगम अब नए और अधिक व्यवस्थित मार्ग संकेतक तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है, जिनमें दिशा संकेत और विज्ञापन के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएंगे। नगर निगम की योजना के अनुसार नए मार्ग संकेतकों पर विज्ञापन प्रदर्शित करने का अधिकार 10 वर्षों के लिए ठेके पर दिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031515
Total Users : 31515

Related Articles