इंदौर। इंदौर विधानसभा चार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मंच से विधायक मालिनी गौड़ ने लखन दादा की अयोध्या बताया, तो वहीं साल 1990 में यहां विधायक रह चुके कैलाश विजयवर्गीय की भी बात अचानक उठ गई। इस दौरान इंदौर विधानसभा चार किसकी और आगे 2028 चुनाव में किसकी होगी, इस पर भी स्वागत शब्दों में ही बात रख दी गई, जो आने वाले चुनाव में टिकट के होने वाले घमासान की ओर इशारा कर रही है।
मालिनी बोलीं लखन दादा की अयोध्या— इस दौरान आयोजन में स्वागत भाषण देते हुए विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि सभी अतिथियों का मैं विधानसभा चार लखन दादा की अयोध्या में सभी परिवार जन की ओर से स्वागत करती हूं।
फिर महापौर और विजयवर्गीय दोनों ने ही लखन दादा की अयोध्या शब्द नहीं कहा। इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव का जब उद्बोधन हुआ तो उन्होंने दो बातें अहम कहीं। इसमें महापौर ने कहा कि हम सभी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जो यहीं से विधायक भी रह चुके हैं। वहीं, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बारी आई तो उन्होंने भी इसे दोहराया और कहा कि मैं भी पहले इस क्षेत्र से विधायक रह चुका हूं।
साल 2028 में टिकट की दावेदारी— विधायक गौड़ अब स्वास्थ्य कारणों से चाहती हैं कि उनके पुत्र एकलव्य गौड़ को टिकट मिल जाए। जिससे गौड़ परिवार लगातार यहां विधानसभा में बना रहे। वहीं इस टिकट पर सांसद शंकर लालवानी भी दावेदारी करते रहे हैं और सिंधी बाहुल्य की बात कहते हुए अभी भी दावेदारी जारी है।
- 2028 Election
- 2028 विधानसभा चुनाव
- Assembly Election
- BJP
- Indore
- Indore Assembly 4
- Indore News
- Indore Politics
- Kailash Vijayvargiya
- Malini Gaur
- MP Politics
- Political News
- Pushyamitra Bhargava
- Shankar Lalwani
- Ticket Claim
- इंदौर
- इंदौर न्यूज़
- इंदौर विधानसभा-4
- कैलाश विजयवर्गीय
- टिकट दावेदारी
- पुष्यमित्र भार्गव
- भाजपा
- मध्यप्रदेश राजनीति
- मालिनी गौड़
- राजनीतिक हलचल
- विधानसभा चुनाव
- शंकर लालवानी





Total Users : 31508
Leave a comment