उज्जैन संभाग के छह जिलों के बूथ लेवल एजेंट तक होंगे शामिल
कांग्रेस के पंचायत कांग्रेस कमेटी के देश के पहले पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा अब पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। इसके लिए अगले सितंबर में उज्जैन संभाग में पहली संभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उज्जैन संभाग के छह जिलों की 29 विधानसभा सीटों से जुड़े कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में आगर-मालवा, देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों के जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
पंचायत और वार्ड स्तर पर एमपी में अपना संगठन तैयार कर रही है। पंचायत और वार्ड कांग्रेस की टीम का देश में पहला रिव्यू खुद राहुल गांधी करने जा रहे हैं। पंचायत और वार्ड कांग्रेस कमेटी के एक प्रकार से पायलट प्रोजेक्ट की संभागीय समीक्षा बैठक राहुल गांधी अगले सितंबर के महीने में उज्जैन से करेंगे। तारीख राहुल गांधी की सहमति के बाद घोषित होगी।
सौ दिनों का वर्क प्लान होगा तैयार
उज्जैन में होने वाले संभागीय स्तरीय वार्ड एवं पंचायत कांग्रेस सम्मेलन में राहुल गांधी सौ दिनों के प्लान का रोडमैप समझने एवं पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस की भी निगरानी कनेक्ट सेंटर के जरिए खुद राहुल गांधी करेंगे। वार्ड और पंचायत स्तर पर सौ दिनों के रोडमैप के अनुसार कहां कितना काम हुआ पूरा डेटा डैशबोर्ड राहुल गांधी मॉनिटर करेंगे।
इंदौर संकेत प्रतिनिधि, भोपाल: कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना चुनावों में हार की बड़ी वजह रहा। अब कांग्रेस ने पंचायत कांग्रेस कमेटी के जरिए बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।






Total Users : 31467
Leave a comment