तीन महीने में भी मौका रिपोर्ट नहीं, सीईओ के पास पहुंचे आवेदक
इंदौर। विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में भूधारक विकास प्राधिकरण में संपत्तियों के फ्री होल्ड और लीज रिन्यू को लेकर लगातार फाइल खिड़की पर आवेदन लगा रहे हैं। उक्त आवेदन ऑनलाइन होने के बावजूद मौका रिपोर्ट में 3 महीने से अधिक का समय लग रहा है, जिससे आवेदक परेशान हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में संपन्न हुई जनसुनवाई में कुछ आवेदकों ने शिकायत की और इस तरह से नाराजगी जाहिर की कि खुद सीईओ डॉक्टर परीक्षित जाड़े ने भी चर्चा की है। अब लगातार आवेदकों का विकास प्राधिकरण में चक्कर लग रहा है, इसलिए नाराजगी भी जाहिर है। इंदौर में से एक ने विधायक रमेश मेंदोला से भी फोन कराया जिनका नामांतरण वह लीज रिन्यू विजय नगर का था, परन्तु उनका 5 महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक लीज लीज रिन्यू का काम नहीं हुआ है। जब इस मामले में संपदा शाखा में पता किया तो संबंधित इंजीनियर ने अभी तक मौका रिपोर्ट नहीं दी है। प्राधिकरण में इस तरह की परेशानियों के कारण नाराजगी हो रही है और आवेदक भी चक्कर लगा रहे हैं।
अधिकारियों के इस तरह के रवैये के साथ-साथ नीति नए नियमों का कारण भी प्राधिकरण में परेशानियां चल रही है। तत्कालीन विकास प्राधिकरण सीईओ रामप्रकाश अहिरवार के कार्यकाल के दौरान ऐसा नहीं हुआ था और उनके द्वारा बार-बार लंबित मामलों को देखा जाता था, लेकिन यह भी देखने में आ रहा है कि नए सीईओ डॉक्टर परीक्षित जाड़े को खुद पुराने अधिकारी चला रहे हैं या यह भी कह सकते हैं कि दिशा भ्रमित कर रहे हैं। विकास प्राधिकरण में अधिकारियों द्वारा इस तरह से रवैये के चलते और बाबुओं द्वारा भी लापरवाही बरतने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।






Total Users : 31524
Leave a comment