Home ताज़ा ख़बर राऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की बाइक बरामद, कीमत करीब ₹4.50 लाख
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

राऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की बाइक बरामद, कीमत करीब ₹4.50 लाख

इंदौर। शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राऊ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने राऊ के अलावा भंवरकुआं और सराफा थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर शहर में चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी जैसी संपत्ति संबंधी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन वाहन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा तथा सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में राऊ थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान आया पुलिस के हत्थे

राऊ थाना पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस ने वाहन चालक को रोककर बाइक के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि वह बजाज फ्रीडम (MP09DV0503) मोटरसाइकिल थाना राऊ के अपराध क्रमांक 444/26, धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज चोरी के मामले की थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम महेश बताया और पूछताछ के दौरान उसने राऊ थाना क्षेत्र के अलावा भंवरकुआं और सराफा थाना क्षेत्र से भी तीन अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार कर लिया।

चार चोरी की बाइक बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें राऊ थाना क्षेत्र से चोरी गई एक बजाज फ्रीडम मोटरसाइकिल तथा भंवरकुआं और सराफा थाना क्षेत्र से चोरी किए गए तीन अन्य दोपहिया वाहन शामिल हैं। बरामद सभी वाहनों की कुल कीमत करीब ₹4.50 लाख आंकी गई है।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश निवासी ग्राम उमरिया झोबरा कॉलोनी, थाना किशनगंज, जिला इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य स्थानों पर भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, निलेश सिसोदिया, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, अजय चौहान, संजय, आरक्षक कमलेश एवं नारायण की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में वाहन चोरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

024977
Total Users : 24977

Related Articles