Home ताज़ा ख़बर गुपचुप मुलाकात के बाद सांवेर में सीएम के सामने दिग्विजयसिंह का ‘सावन दांव’
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

गुपचुप मुलाकात के बाद सांवेर में सीएम के सामने दिग्विजयसिंह का ‘सावन दांव’

भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम डॉ. मोहन यादव की चर्चा ने बीजेपी के गलियारों में सभी के कान खड़े कर दिए हैं। इस मुलाकात के दौरान दिग्गी ने तो सीएम मोहन यादव के सामने बीजेपी नेता सावन सोनकर को साफ बोल दिया कि सांवेर से चुनाव की तैयारी करो। इस बार तुलसी (सिलावट) का टिकट कट रहा है।

दिग्गी ने इस दौरान सभी के सामने सावन सोनकर को कह दिया कि सांवेर विधानसभा (यह एससी सीट है) से टिकट की तैयारी करो। बीजेपी इस बार तुलसी का टिकट काट रही है।

इस तरह हुई मुलाकात— दरअसल सिंह इंदौर से पुणे जा रहे थे। वहीं मोहन यादव भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों की लाउंज में मुलाकात हुई। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, सावन सोनकर सहित कई नेता मौजूद थे। दोनों के बीच करीब 15 से 20 मिनट चर्चा चली और इस दौरान बीच में पांच मिनट कान में भी बात हुई जिसे कोई सुन नहीं सका।

महापौर ने भी दिया जवाब

महापौर भार्गव से कहा कि मैं भंवरकुआं गया, वहां छात्र आंदोलन हो रहा है। वाल्मीकि समाज के निगम के कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा है। दिग्गी ने यही मुद्दा उठाते हुए महापौर को कहा कि उनसे मिल लीजिए। इस पर महापौर ने उन्हें कहा कि यह आपके बोए हुए बीज हैं, हम तो नियमितीकरण की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। इस पर हंसी का माहौल हो गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles