Home ताज़ा ख़बर दतिया उपचुनाव के बाद बढ़ीं अटकलें, क्या दिल्ली करेगी नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक पुनर्वास?
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

दतिया उपचुनाव के बाद बढ़ीं अटकलें, क्या दिल्ली करेगी नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक पुनर्वास?

भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई भूमिका की चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर प्रचार किया और कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इसके बाद अब संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आगामी दिनों में संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ बदलाव कर सकता है। इसी क्रम में नरोत्तम मिश्रा जैसे अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन और सरकार में लंबे अनुभव के कारण डॉ. मिश्रा को राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका दी जा सकती है। दतिया उपचुनाव के दौरान भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है और वे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।

फिलहाल भाजपा नेतृत्व की ओर से किसी भी नई नियुक्ति या राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा को बड़ा संगठनात्मक दायित्व मिलने की चर्चाएं अभी केवल राजनीतिक अटकलों के दायरे में हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles